Delhi Fire: नरेला इलाके में जूते की फैक्टरी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं; दमकलकर्मी मौके पर
Delhi Fire: नरेला इलाके में जूते की फैक्टरी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं; दमकलकर्मी मौके पर
1 month ago - 22 April 2026दिल्ली के नरेला में एक जूते की फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का काम जारी है।
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह आग ए ब्लॉक में स्थित एक जूता बनाने वाली फैक्टरी में लगी है। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। इस घटना ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया।आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया। सूचना के तुरंत बाद दिल्ली दमकल की 17 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग किस वजह से लगी है अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव या किसी अन्य प्रकार की लापरवाही को आग लगने की वजह माना जा रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, आग की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिससे फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है।